फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व शांति, देश की खुशहाली के लिए महाराज ने शुरू की तपस्या

विज्ञापन
गांव बटावली में शिव मंदिर पर विश्व शांति व देश की खुशहाली के लिए महाराज ने तपस्या शुरु की। (स्त
विज्ञापन
मवाना। गांव बटावली स्थित शिव मंदिर में महाराज अशोक स्वामी ने अपने चारों ओर उपलों की अग्नि का धुना लगाकर विश्व शांति व देश की खुशहाली के लिए तपस्या शुरू की। महाराज प्रतिदिन 8 जून से 11 जून तक दोपहर 12 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तपस्या करेंगे। आज तपस्या पर बैठने के समय पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि एवं शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह एवं पूर्व प्रवक्ता ब्रजपाल सिंह अहलावत, चौधरी परमजीत सिंह पिलौना, रहीस आजम मलिक एवं गांव बटावली के ग्रामीण उपस्थित रहे। तपस्या पूर्ण होने पर मंदिर पर 11 जून को भंडारा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें