फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महाकुंडीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। गुरुकुल लाक्षागृह बरनावा के तत्वावधान में पूज्यपाद गुरुदेव ब्रह्मचारी कृष्ण दत्त महाराज की प्रेरणा से गांव दांदूपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में सात दिवसीय 12वें राष्ट्र कल्याण चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। आरंभ ओम ध्वजारोहण से हुआ। कार्यक्रम स्थल पर पांचों महाकुंड में यजमान और मुख्य अतिथियों द्वारा आहुति प्रदान की गई। आचार्य गुरु वचन शास्त्री ने बताया कि वैदिक संस्कृति की शिक्षा के अभाव में आज के युवा अपराध की ओर बढ़ रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए ऋषि गुरुकुलों की परंपराओं से जोड़ कर ही रोका जा सकता हैं। वैदिक मंत्र ही हमें सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं और हमारे देश की प्राचीन काल गुरुजनों व ऋषि-मुनियों की शिक्षा प्रदान करते हैं। जिस घर में प्रतिदिन प्राचीन काल वैदिक मंत्रों द्वारा यज्ञ का आयोजन होता है। इस दौरान आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि विधायक अतुल प्रधान, चेयरमैन अशोक कुमार सैनी, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप प्रधान, मवाना के ब्लॉक प्रमुख डॉ. योगेश प्रधान, हस्तिनापुर के ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल, मेजपाल, यशपाल आर्य आदि गांव के लोगों का सहयोग कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें