फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नुक्कड़ नाटक से मतदाताओं को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ कॉलेज में शुक्रवार को चुनावी साक्षरता क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम किया गया। प्रो. पूनम के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक पेश किया। नाटक का संदेश था-अगर वोट नहीं डाला तो लोकतंत्र कमजोर पड़ता है। नाटक में छात्रों ने दिखाया कि कैसे एक जागरूक मतदाता भ्रष्टाचार, लालच और वोट की खरीद-फरोख्त को नकार सकता है। दर्शकों को हंसाते हुए कलाकारों ने गंभीर सवाल भी उठाए जैसे- क्या आपका वोट बिकने लायक है, क्या आप अपने आने वाले कल को किसी लालची नेता के हाथ सौंप देंगे...। कार्यक्रम में प्रो. विनीता, डॉ. पुष्पेंद्र और डॉ. निधि ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। डीन प्रो. सीमा पंवार ने प्रतिभागियों के प्रयास को सराहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें