फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सर्वाइकल कैंसर के बारे में छात्राओं को किया जागरूक

Tue, 13 Feb 2024 02:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ऑब्स एवं गायनी सोसायटी के बैनर तले सोफिया हिन्दी मीडियम स्कूल में छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक किया। इस दौरान गायनी की अध्यक्ष डॉ. नैना मिगलानी ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए छात्राओं को निशुल्क टीकाकरण की पहल की जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. नैना मिगलानी ने इस वैक्सीन की सही उम्र नौ साल से 14 साल के बारे में बताया। इस वैक्सीन के कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं। इस अभियान के तहत छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, कारण, रोकथाम एवं उपचार के बारे में भी जानकारी दी। सामाजिक सचिव डॉ. विनीता मल्होत्रा ने छात्राओं को महीने में होने वाली अनियमितताओं एवं उसके कारण व बचाव की जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ. गुनीता, डॉ. ममता चावला ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी। वैष्णवी, माही, अक्षी, प्रीति, अदिति, प्रियांशी, खुशी, शगुन, रूखसार, परिणिता, प्राची, भूमि एवं अदिति आदि छात्राओं ने शंकाओं को निवारण के लिए महिला चिकित्सकों से प्रश्न पूछे। इस मौके पर रिनी, ऋतु शर्मा, अनीता, श्वेता, अर्चना, रीना, पारुल आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें