मेरठ। आर्य समाज ब्रह्मपुरी में वेद प्रचार कार्यक्रम एवं 87 वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हुआ। पंडित दीपक शास्त्री के ब्रह्मत्व में यज्ञ हुआ। यजमान अमित वर्मा, राजेश, अशीष अवस्थी और विजय कुमार माहेश्वरी परिवार रहा। भजन उपदेशक पंडित अजय आर्य ने कहा भगवान हैं महान आप सा कोई नहीं और राम के वंशज, कृष्ण के बेटे, ऋषियों की संतान तू अपने गौरव को पहचान भजन सुनाकर सभी को आनंदित कर दिया। दिल्ली से आए पंडित यशवीर ने कहा कि जो सत्य को स्थापित कर लेता है उसके द्वारा बोला गया हर वाक्य सत्य होता है। इस अवसर पर सत्यबंधु, धर्मेंद्र कुमार, नरेंद्र पोसवाल, महेश कुमार, अजय कुमार रहे।