फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा लगाने के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
सुभारती में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। तिरंगा रन में विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर भाग लिया। कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हमें अपनी जिम्मेदारियां और कर्तव्य का बोध कराता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वह देश की उन्नति और एकता के लिए सदैव तत्पर रहें। उन्होंने हर घर तिरंगा लगाने और इस कार्यक्रम के प्रति प्रोत्साहित करते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें