सिसौली स्थित माता दुर्गा के मंदिर पर प्रसाद चढाते श्रद्धालुगण। स्त्रोत: संवाद
मुंडाली। गांव सिसौली में मां दुर्गा मंदिर पर चार दिवसीय मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने दुर्गा माता पर प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। पीआरडी स्कूल सिसौली के प्रांगण में मां दुर्गा, लक्ष्मी, संतोषी माता का विशाल मंदिर है। आसपास के गांवों के श्रद्धालु भैंसा-बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्राॅली, बाइक, कार आदि से मंदिर पहुंचे और माता के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। पूजा- अर्चना के बाद पूरे क्षेत्र में माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। मेले मे झूले, सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने, मिट्टी के बर्तन, रोजमर्रा का सामान आदि की दुकानें सजी हुई थी।