युवती का अश्लील वीडियो बनाया
मवाना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही एक युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। शोर सुनकर आए युवती के भाई आरोपी युवक के बीच छीना झपटी में मोबाइल टूट गया। पीड़ित परिवार ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।