फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खो-खो प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में माछरा विजेता

सार

मेरठ के सनातन धर्म इंटर कालेज में एक दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। विभिन्न वर्गों में माछरा, कंकरखेड़ा और सनातन धर्म की टीमों ने विजेता व उपविजेता स्थान प्राप्त किए। प्रतियोगिता का उद्घाटन लक्ष्मी मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित सनातन धर्म इंटर कालेज में शुक्रवार को एक दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-14 बालिका वर्ग में माछरा की टीम विजेता रही। कंकरखेड़ा की टीम उपविजेता रही। अंडर-17 में माछरा विजेता और लावड़ की टीम उपविजेता रहीं। अंडर-19 में माछरा की टीम विजेता और डोरली की टीम उपविजेता रही। इसके अलावा पुरुष वर्ग में सनातन धर्म इंटर कालेज की टीम विजेता और मेरठ पूर्व क्षेत्र की टीम उपविजेता रही। अंडर-17 में मेरठ पूर्व की टीम विजेता और कंकरखेड़ा की टीम उपविजेता रही। अंडर-19 में कंकरखेड़ा क्षेत्र की टीम विजेता एवं माछरा की टीम उपविजेता रही। इस मौके पर प्रतियोगिता से पूर्व खेल विवि की वित्त नियंत्रक लक्ष्मी मिश्रा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। यहां प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल पांडेय, प्रबंध समिति के अध्यक्ष रविदत्त भाटिया, विश्व मोहन नौटियाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें