एमए राजनीति विज्ञान की मौखिक परीक्षा 13 को
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय ने बताया कि महाविद्यालय में एमए द्वितीय राजनीति विज्ञान की मौखिक परीक्षा 13 अक्तूबर को होगी। इसमें एसडी कॉलेज के साथ ही केके जैन डिग्री कॉलेज खतौली, विद्योत्मा कन्या महाविद्यालय गंगधाड़ी, एसकेडी कॉलेज बघरा, डीएवी कॉलेज जानसठ, जैन कन्या डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर, सीसीआर कॉलेज, वीएसकेडी कॉलेज बरला, महाराजा अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज चरथावल, डीएवी कॉलेज बुढ़ाना और श्रीराम कॉलेज के व्यक्तिगत विद्यार्थी शामिल होंगे।