मेरठ। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की आवासीय योजना में फ्लैट आवंटन के लिए लॉटरी 28 सितंबर को निकाली जाएगी। मेडा के सचिव अर्पित गुप्ता के अनुसार शताब्दीनगर सेक्टर-एक में 15 फ्लैट, लोहियानगर में 12 फ्लैट और सराय काजी योजना में 33 फ्लैटों के आवंटन के लिए पंजीकरण कराया गया था। इन योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया वर्ष 2023 में 28 नवंबर से 18 दिसंबर तक चली थी। पंजीकरण कराने वाले आवेदकों में जांच के बाद पात्र पाए गए आवेदकों को ही लॉटरी में शामिल किया जाएगा। आवेदक निर्धारित तिथि और समय पर मेडा कार्यालय पहुंचकर लॉटरी प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। ब्यूरो