मोदीपुरम। कांवड़ यात्रा के दौरान कंकरखेड़ा पुलिस ने दिल्ली निवासी कांवड़ यात्री का गुम हुआ मोबाइल फोन सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से खोजकर सकुशल लौटा दिया। पांच अगस्त की सुबह ओल्ड राजेंद्र नगर, दिल्ली निवासी योगेश चंद्र ने हाईवे पुलिस चौकी पहुंचकर बताया कि जटौली फ्लाईओवर के पास उसका मोबाइल फोन गिर गया। चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने लोकेशन सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस की। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से मोबाइल फोन बरामद कर यात्री को सौंप दिया गया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कड़ी निगरानी रखने के साथ ही अतिरिक्त सकर्तता बरती जा रही है। संवाद