मवाना। अंबेडकर पार्क में अंबेडकर समाज सुधार समिति द्वारा भगवान गौतम बुद्ध की जयंती मनाई गई। गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अध्यक्षता योगी महाराज प्रेमनाथ ने की व मुख्य अतिथि पूर्व विधायक योगेश वर्मा रहे। जन्मोत्सव के उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी का संचालन संजीव गौतम ने किया। इसमें सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे और भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। गोष्ठी को जयचंद फौजी और पूर्व विधायक योगेश वर्मा, विनोद कुमार, प्रहलाद सिंह, बिजेंद्र सेवक, श्यामवीर, अशोक पटवारी, शेर सिंह कानूनगो आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर नवीन कुमार, नंदकिशोर, रणवीर सिंह, भूप सिंह, जयपाल सिंह, सुभाष, राजू, रवि, रविंद्र आदि मौजूद रहे।