मेरठ। शॉप्रिक्स मॉल चौकी से 200 मीटर दूरी पर कार सवार दो बदमाशों ने बुलेट सवार युवक से मारपीट कर मोबाइल लूट लिया। बुलेट सवार ने लुटेरों का काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वे फरार हो गए।
सरस्वती लोक निवासी अमन कश्यप बुधवार देर रात बुलेट पर सवार होकर परतापुर की ओर से आ रहा था। जब वह शॉप्रिक्स मॉल चौकी से 200 मीटर आगे पहुंचा तो पीछे से आए कार सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने एक राहगीर के मोबाइल से कंट्रोल रूम को लूट की सूचना दी। संवाद
महिला ने धमकी देने का कराया मुकदमा
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी एक महिला ने पड़ोसी पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद