फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha elections 2024: भाजपा की तैयारी तेज, दिनेश खटीक को सीएम के गृह जनपद का प्रभार, ये दो मंत्री भी शामिल

Tue, 02 Aug 2022 11:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने पिछले दिनों जिस तरह से विभागीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे, उसके बाद उनको मुख्यमंत्री द्वारा उनको गृह मंडल में जिम्मा दिया जाना काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
दिनेश खटीक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हरेक मंडल में तीन-तीन मंत्रियों को प्रभारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने गृह जनपद गोरखपुर मंडल का जिम्मा संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, राज्यमंत्री दिनेश खटीक और दानिश आजाद अंसारी को सौंपा है। मेरठ मंडल की जिम्मेदारी औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप और राज्यमंत्री बृजेश सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन


कैबनेट मंत्री सुरेश खन्ना को मुख्यमंत्री का करीबी माना जाता है। जिस तरह से उनके साथ राज्यमंत्री दिनेश खटीक को भी गोरखपुर मंडल के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP: ग्रामीणों के लिए सामुदायिक शौचालय बनाए, बनते ही ताले लटकाए, फिर भी प्रतिमाह खर्च हो रहे 9 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों जिस तरह से राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने विभागीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे, उसके बाद उनको मुख्यमंत्री द्वारा उनको गृह मंडल में जिम्मा दिया जाना काफी अहम माना जा रहा है। प्रभारी मंत्री होने का मतलब है मुख्यमंत्री के नजदीक रहना। इससे पहले सुरेश खन्ना, दिनेश खटीक और दानिश आजाद अंसारी के पास मेरठ और उससे पहले लखनऊ मंडल की जिम्मेदारी थी।

मेेरठ मंडल की जिम्मेदारी औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप और राज्यमंत्री बृजेश सिंह को सौंपी गई है। गंगा एक्सप्रेस-वे का कार्य औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता देख रहे हैं, ऐसे में मेरठ के लिहाज से ये भी महत्वपूर्ण है।

सहारनपुर मंडल का प्रभार महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल और राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम को सौंपा गया है। वहीं, मेरठ से राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर को झांसी मंडल में मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर के साथ प्रभार सौंपा गया है। सीएम  योगी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक अब 6-6 मंडलों (25-25 जिलों ) की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें