फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अक्षरधाम कॉलोनी में उल्लास से मनाया लोहड़ी पर्व

Wed, 14 Jan 2026 07:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ------मोदीपुरम की अक्षरधाम कालोनी में लोहडी मनाते हुए महिलाएं
विज्ञापन
मोदीपुरम। मोदीपुरम की अक्षरधाम कॉलोनी में लोहड़ी का पर्व पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। कॉलोनी निवासी अनामिका भल्ला के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा गिद्दा नृत्य, लोकगीतों और अंताक्षरी का आयोजन किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। परंपरा के अनुसार मूंगफली, मक्का और रेवड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में अनामिका भल्ला, पूनम रानी, बबीता, नीलम गुप्ता, कमलेश, दिव्या शर्मा, कोमल माहेश्वरी, सरिता सेंगर, अंजना गौतम, अलका सिंह, श्वेता गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें