मेरठ। लॉकडाउन के चलते दो दिन से बंद लोहिया नगर सब्जी मंडी आज गुलजार होगी। सोमवार सुबह 5 बजे से 10 बजे तक मंडी में कारोबार होगा। देर शाम ही मंडी के व्यापारियों ने अपनी दुकानों की साफ-सफाई शुरू कर दी। किसान भी सब्जी लेकर मंडी पहुंचने शुरू हो गए। उधर दिल्ली रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी मंगलवार रात से खुलेगी।