फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा नेत्री के मकान के ताले तोड़े, लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेत्री के मकान के ताले तोड़े, लाखों की चोरी
विज्ञापन

- पड़ोसी महिला पर जताया चोरी का शक, पुलिस जांच में जुटी
फोटो
संवाद न्यूज एजेसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लक्खीपुरा में शुक्रवार देर रात चोरों ने भाजपा नेत्री रिहाना बेगम के घर को निशाना बनाया। चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान चोरी कर लिया। वारदात के समय घर पर ताला लगा था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, भाजपा नेत्री ने पड़ोस की महिला पर ही चोरी का शक जताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि लक्खीपुरा जामिया चौक पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की महानगर महामंत्री रिहाना बेगम पत्नी अती मोहम्मद परिवार के साथ रहती हैं। बीते शुक्रवार को मकान का ताला लगाकर बीमार रिश्तेदार को देखने बागपत स्थित खिदोड़ी गांव गई थी। शनिवार तड़के चार बजे पड़ोसी समीना ने मकान का ताला टूटा देखकर भाजपा नेत्री को सूचना दी। भाजपा नेत्री मौके पर पहुंची। पीड़िता ने बताया कि चोर उसके यहां से एलसीडी, सोना-चांदी के जेवरात, तीन मोबाइल, 50 हजार की नकदी सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेत्री ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर की चाबी पड़ोसी महिला को देकर गई थी। देर रात करीब 11 बजे फोन कर पड़ोसी से पूछा तो उसने बताया कि मकान में उसका बेटा सो रहा है। भाजपा नेत्री ने पड़ोसी महिला पर चोरी करने का शक जताया है। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें