सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना देते अधिवक्ता। (मवाना)
मवाना। बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर ई-रजिस्ट्री के निजीकरण के विरोध में की जा रही तालाबंदी व धरना मंगलवार को भी जारी रहा। ई-रजिस्ट्री के निजीकरण के विरोध में 12 जून से दोनों बार द्वारा सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना दिया जा रहा है। शनिवार को दोनों बार व दस्तावेज लेखक की बैठक केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 27 जून से अनिश्चितकालीन तालाबंदी व धरना कर दिया था। मंगलवार को 15वें दिन भी तालाबंदी व धरना जारी रहा। धरने में राजीव कंसल, राजेंद्र कुमार तोमर, श्रीवल्लभ, महमपाल, रघुकुल तिलक, राजकुमार सैनी, आशु गोयल, रूपचंद शर्मा, मीटू चौधरी, संजीव चौहान, राहुल धनगस आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।