फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्र की लोकेशन दिल्ली में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम निवासी 22 वर्षीय छात्र आदित्य यादव संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने छात्र की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस को मोबाइल के आधार पर छात्र की लोकेशन दिल्ली मिली। पुलिस दिल्ली पहुंची। लेकिन छात्र की जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस छात्र की तलाश में लगी हुई है। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की गायत्री पुरम निवासी सीमा यादव ने थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा आदित्य एक कॉलेज का ग्रेजुएशन का छात्र है। शनिवार को उनका बेटा घर से कॉलेज के लिए निकला था। लेकिन देर शाम तक छात्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में छात्र की तलाश की थी। लेकिन छात्र की जानकारी नहीं हो सकी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए छात्र की तलाश शुरू की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की छात्रा को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें