मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज अब पूरी तरह से एलपीजी फ्री जोन घोषित हो गया है। गेल गैस लिमिटेड मेरठ के महाप्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता के सहयोग से मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित सभी स्टाफ क्वार्टर, चिकित्सक आवासों और हॉस्टल में भूमिगत गैस पाइपलाइन और इंफ्रास्ट्रक्चर पहुंचा दिया गया है। अब यहां पाइप्ड गैस का उपयोग किया जा रहा है। संवाद