एलएलएम-एमएड की प्रवेश परीक्षा आज
मेरठ। सीसीएसयू परिसर एवं संबद्ध कॉलेजों में संचालित एलएलएम एवं एमएड पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए रविवार को परीक्षा होगी। सुबह पहली पाली में परीक्षा 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। एमएड की प्रवेश परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से होगी। परीक्षा में 57 सौ छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
एलएलएम में मेरठ कॉलेज में रोल नंबर 2210001 से 2211000 तक के छात्र-छात्राएं परीक्षाए देंगे। आरजी कॉलेज में रोल नंबर 2211001 से 2212000 तक छात्र परीक्षा देंगे। सर छोटूराम इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी सीसीएसयू कैंपस में रोल नंबर 2212001 से 2212750 तक के छात्र परीक्षा देंगे।
सीसीएसयू के कांशीराम शोधपीठ में रोल नंबर 2212751 से 2213150 तक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। एमएड की प्रवेश परीक्षा में मेरठ कॉलेज में रोल नंबर 2220001 से 2221000 तक छात्र परीक्षा देंगे। आरजी कॉलेज में रोल नंबर 2221001 से 2222000 तक के छात्र परीक्षा देंगे। सीसीएसयू के कांशीराम शोधपीठ में रोल नंबर 2222001 से 2222564 तक के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।