मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने अपने से संबंधित कॉलेजों व विश्वविद्यालय परिसर में संचालित तीन वर्षीय एलएलबी (द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्टम सेमेस्टर) और एलएलएम (चतुर्थ सेमेस्टर) की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि संबंधित परीक्षा कार्यक्रम इस पत्र के साथ संलग्न है। समस्त महाविद्यालयों, विभागों, छात्रों एवं छात्राओं से अनुरोध है कि वे तदनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें और परीक्षा कार्यक्रम का गंभीरता से अवलोकन करें। संवाद