फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऑनलाइन मंगवाएं चिकन में छिपकली निकली, युवक की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
छिपकली वाले चिकन खाने से हालत बिगड़ने पर मेडिकल में भर्ती युवक नीरज.......... स्वयं
विज्ञापन
मेरठ। ऑनलाइन आर्डर कर मंगवाए गए चिकन में छिपकली निकली और सेवन करने पर युवक की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मेडिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर गली नंबर 14 निवासी विजय के रिश्तेदार नीरज के साथ यह घटना घटी। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा शुकतीर्थ निवासी नीरज गाजियाबाद में एक कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार देर शाम वह विजय के घर पर आया था। विजय ने बताया कि सोमवार रात को उन्होंने ऑनलाइन खाने का आर्डर कर गढ़ रोड स्थित एक होटल से चिकन मंगवाया था। खाना खाते समय चिकन में मरी हुई छिपकली निकली लेकिन तब तक नीरज आधा खाना खा चुका था। कुछ देर में ही उसे उल्टी होने लगी और हालत बिगड़ गई। विजय ने बताया कि रात में ही पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी थी लेकिन होटल संचालक पर कार्रवाई नहीं की गई है। मंगलवार शाम को विजय ने मेडिकल थाने पर तहरीर दी गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें