फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली उपभोक्ताओं की सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 15 मई से 30 जून तक मेगा शिविर आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने विश्वविद्यालय रोड उपकेंद्र पर लगे शिविर का निरीक्षण करके उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना। जागृति विहार निवासी कमल कुमार की मोबाइल नंबर अपडेट की शिकायत को एमडी ने तत्काल दूर कराया। शनिवार को प्रबंध निदेशक ने मुजफ्फरनगर के विद्युत वितरण उपखंड खतौली टाउन व ग्रामीण में लगे शिविरों का भी निरीक्षण किया। प्रबंध निदेशक ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। अब तक 14 जिलों में लगे कैंपों में 2514 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 2407 का निस्तारण कराया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें