फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मरम्मत कार्य के दौरान लाइनमैन झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर में बारिश के दौरान कई बार लाइन में फाल्ट होते रहे। फाल्ट ठीक करने के दौरान ही शुक्रवार को बिजली विभाग का लाइनमैन करंट बुरी तरह से झुलस गया। लाइनमैन को उपचार के लिए सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। मलियाना निवासी लाइनमैन राहुल बाला उद्योगपुरम बिजलीघर पर तैनात है। शुक्रवार को बारिश कम होने के बाद राहुल बाला बिजलीघर के यार्ड में ही दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर 33 केवी की लाइन के फाल्ट को ठीक करने चला गया। लाइन में विद्युत आपूर्ति चालू थी। इस कारण लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। बिजलीघर पर तैनात एसएसओ और अन्य कर्मचारियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अधिशासी अभियंता डीवी सिंह ने बताया कि कर्मचारी की हालत में काफी सुधार है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें