माछरा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ रजपुरा ब्लॉक में अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ। इसमें लीलू राम अध्यक्ष चुने गए। रजपुरा ब्लॉक के लिए प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव के लिए संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र भराला, जिला संगठन मंत्री मनोज प्रजापति आदि चुनाव अधिकारी बनाए गए ।मनोज प्रजापति ने बताया कि निर्विरोध तरीके से चुनाव संपन्न कराया गया है। अफसर अली महामंत्री ,दीपक पाल कोषाध्यक्ष ,विजय कुमार संगठन मंत्री तथा अर्जुन सिंह मंत्री चुने गए। इस दौरान संजय कुमार अनिल कुमार अरुण कुमार संजय सैनी जितेंद्र विष्णु अशोक प्रवीण पाल रिंकू पाल आदि सदस्य उपस्थित रहे। संवाद