फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइफ इंश्योरेंस सभी के लिए जरूरी

विज्ञापन
एसजी पीजी कॉलेज सरूरपुर में आयोजित गोष्ठी में विचार रखते वक्ता। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर के वाण्जिय विभाग में विचार गोष्ठी में एक अच्छा समता विश्लेषक और निवेश सूचक प्रबंधक बनने की जानकारी दी गई। ं मुख्य अतिथि एसोसिएट प्रोफेसर मेरठ कॉलेज डॉ. एसके यादव ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने कैरियर को सुव्यवस्थित निवेश सूचक प्रबंधक के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। अपने कैरियर की शुरुआत में ही निवेश करने की आदत डालना अच्छी बात है, लेकिन इससे पहले इमरजेंसी की हालातों से निपटने के लिए वित्तीय प्रबंधन बहुत जरूरी होता है। अगर आपके पास इंश्योरेंस हो, तो आप ऐसे वित्तीय संकट से आसानी से निपट सकते हैं। लाइफ इंश्योरेंस हर उस व्यक्ति के लिए आवश्यक है। इस दौरान छात्रों ने विशेषज्ञों से सवाल के माध्यम से जानकारी हासिल की। संचालन डॉ. डीएस सिंह और डॉ. प्रतिमा यादव ने किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. विरेंद्र सिंह, डॉ. सविता तोमर, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. भारतवीर, डॉ. रीना त्यागी, डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, हरेंद्र सिंह, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. रीना तोमर, अनिल कुमार, डॉ. रजनीश मिश्रा, डॉ. प्रभात सिंह, डॉ. अनिता, डॉ. नीरज कुमारी, डॉ. विरेंद्र यादव, डॉ. ऋतु व वेदांत कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें