फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार्यों में देरी पर कंपनी के अधिकारियों को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आरडीएसएस योजना से शहर में करोड़ों रुपये के कार्य किए जा रहे हैं। यह कार्य मई 2023 में सालासर प्रा. लि. कंपनी की ओर से शुरू किए गए थे। मेरठ में करीब 239 करोड़ रुपये के कार्य किए जाने हैं। इस योजना में अभी तक मात्र 22 फीसदी के आसपास कार्य किए गए हैं। इसे लेकर मुख्य अभियंता जोन-1 धीरज सिन्हा ने कंपनी के अधिकारियों को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से तय समय पर कार्य नहीं किया जा रहा है। अभी तक न तो पोल लग पाए हैं और न ही पुराने तारों को बदला गया है। मुख्य अभियंता ने सोमवार को कंपनी को पत्र जारी कर सभी कार्य जल्द से जल्द पूरे कार्य कराने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन


19 उपभोक्ताओं के खिलाफ कराई एफआईआर
मेरठ। मुख्य अभियंता जोन-2 यदुनाथ राम ने सोमवार को हस्तिनापुर क्षेत्र समेत देहात के कई इलाकों में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान 78.58 लाख रुपये बकाया जमा कराया गया। साथ ही 19 जगहों पर मीटर में गड़बड़ी पाई गई। इनके खिलाफ बिजली चोरी के मामले में एफआईआर कराई गई। 1685 बकाएदारों को नोटिस जारी किए गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें