फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तालाब कब्जा मुक्त कराने के लिए सीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव ततीना निवासी राजेंद्र ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने के बाद भी गांव के तालाबों से अवैध अतिक्रमण नहीं हटा है। राजेंद्र ने पत्र में बताया कि गांव स्थित तालाबों की भूमि पर गांव लोगों ने कब्जा कर रखा है। तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, जिले के आला अधिकारियों, सीएम व पीएम पोर्टल पर भी कई-कई बार प्रार्थना पत्र दे चुका है लेकिन तालाबों को कब्जाधारियों से मुक्त नहीं कराया गया है। जांच आदेश में जांच अधिकारी कार्यालय में ही बैठकर झूठी रिपोर्ट प्रेषित कर देते हैं। पत्र में हल्का लेखपाल व कानूनगो पर भूमाफियाओं से साज किए जाने का आरोप लगाया है। लगातार शिकायत करने से उसकी जान को भी खतरा हो सकता है। पत्र में सक्षम अधिकारी को सख्त आदेश कर तालाबों को कब्जा मुक्त करने के लिए कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें