ड्रोन से तलाश तेंदुआ, नहीं मिला
मेरठ। जिंजोखर गांव के जंगल में रविवार को वन विभाग की टीम ने ड्रोन से तेंदुए की खोज कराई। गांव के आसपास के जंगल में तेंदुए की तलाश की गई, लेकिन ऐसा कोई जानवर नजर नहीं आया। मेरठ में पहली बार इस तरह ड्रोन उड़ाकर तेंदुए की खोज के लिए सर्च अभियान चलाया गया है। बता दें कि दो दिन पहले ग्रामीणों ने तालाब के पास तेंदुए जैसे जानवर के होने की बात कही थी। तभी वन विभाग की टीम ने उसकी तलाश की थी।