फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांच घंटे बाद तेंदुआ होश में आया, दो किलो चिकन खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर के कसेरूखेड़ा ऊंचा मोहल्ला से शनिवार को रेस्क्यू किया गया तेंदुआ सोमवार सवेरे शिवालिक रेंज में छोड़ा जाएगा। कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण रविवार को उसे शिवालिक रेंज में नहीं छोड़ा जा सका। आज सेवेरे उसे वहां छोड़े जाने की तैयारी है। शनिवार शाम छह बजे पकड़े गए तेंदुए को पांच घंटे बाद रात करीब 11 बजे होश आया। इसके बाद उसे खाने के लिए दो किलो चिकन और पीने के लिए पानी दिया गया। मेरठ रेंज में भी क्षेत्र के लोग उसे देखने के लिए पहुंचे। इस कारण उसे सुरक्षित स्थान पर रखा गया।
विज्ञापन

रेस्क्यू के दौरान वन विभाग की टीम ने उसे बेहोश किया था। बेहोशी की हालत में ही उसे मेरठ रेंज की सिविल लाइन में रखा गया था। रात लगभग 11 बजे तेंदुए ने हिलना-डुलना शुरू किया। इसके बाद वन्य जीव रक्षकों की ओर से उसे खाने के लिए लगभग दो किलो चिकन और पीने का पानी दिया गया। उस समय तेंदुआ काफी चिड़चिड़ा हो रहा था। पिंजरे में बंद होने के कारण वह बार-बार गुर्रा रहा था।
डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित जगह पर रखा गया है। उसे खाने के लिए चिकन दिया जा रहा है। सोमवार सवेरे उसे शिवालिक रेंज में छोड़ा जाएगा। वहीं, रविवार को बागपत के बड़ौत में भी एक तेंदुए को रेस्क्यू किया गया। इसमें मेरठ से भी टीम वहां पहुंची। टीम में वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह, डीएफओ राजेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

कुष्णा सक्सेना

कुष्णा सक्सेना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें