फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानपुर में ईंख के खेत में दिखा तेंदुआ, शहर की ओर आने के निशान मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर के खानपुर गांव में बुधवार सुबह किसान देवेंद्र के गन्ने के खेत में तेंदुए का शोर मचा तो वन विभाग की दो टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। एहतियात के तौर पर गांव के प्राथमिक स्कूल की छुट्टी कर दी गई। आसपास के गांवाें में भी मुनादी करा दी गई। तेंदुआ तो हाथ नहीं आया पर पंजे के निशान जरूर मिले। इनसे संकेत मिले हैं कि तेंदुआ हापुड़ रोड की तरफ से शहर में भी घुस सकता है।
विज्ञापन

खानपुर के किसान देवेन्द्र सुबह सात बजे खेत में चरी काट रहे थे। तभी गन्ने के खेत में अचानक हलचल हुई। देवेन्द्र को वहां तेंदुआ दिखाई पड़ा। सूचना पर वन विभाग के एसडीओ सुभाष चौधरी, रेंजर मेरठ रामचंद, रिठानी रेंजर तारादत्त, रेंजर मोहन, गोपाल, कमलेश, गौरव, गुलशन सिंह आदि मौके पर पहुंचे। सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद रेंजर मोहन ने बताया कि खेत में तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं। उसके पंजों के निशान फफूंडा की ओर जा रहे हैं। इसके बाद फफूंडा के आसपास के जंगल में भी देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि फफूंडा में भी तेंदुआ देखा गया है। ग्रामीण भी तेंदुए की तलाश में लगे हैं। लोगों में दहशत भी है।
सप्ताहभर चलेगा अभियान, जरूरत पड़ी तो लगाएंगे पिंजरा
डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि तेंदुए के निशान दिखाई पड़े हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है जो सप्ताह भर चलेगा। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि तेंदुआ कहीं शहर या आबादी की ओर तो नहीं गया है। जरूरत पड़ी तो पिंजरा भी लगाया जाएगा। ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है कि जंगल की ओर जाते समय सतर्क रहें।
विज्ञापन

वीडियो होने लगी वायरल
वन विभाग को खानपुर में तेंदुए के पंजे के निशान तो मिले, लेकिन टीम के सदस्यों को तेंदुआ दिखाई नहीं पड़ा। दिन में तेंदुए का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ। डीएफओ राजेश कुमार ने उसे फर्जी बताया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भ्रामक सूचनाओं, वीडियो, तस्वीर आदि पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें