फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लेमफोर्ड बायोटेक और मेरठ किंग्स ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। महावीर सिंह त्यागी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें लेमफोर्ड बायोटेक और मेरठ किंग्स की टीम ने मैच जीते। पहला मैच अमेरिकन क्रिकेट क्लब और लेमफोर्ड बायोटेक के बीच हुआ। इसमें लेमफोर्ड बायोटेक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अमेरिका क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में 165 रन बनाए। इसमें अनंत ने 56 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेमफोर्ड बायोटेक की टीम ने आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें सुधांशु ने 74 रन बनाए। दूसरे मैच में मेरठ किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 217 रन बनाए। सुधांशु खत्री ने 84 रन की पारी खेली। जवाब में टेक टाइटंस की टीम केवल 176 ही बना सकी। सुधांशु को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर ओम त्यागी, विक्रम लांबा, शोभित त्यागी, अमित राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें