तहसील में लेखपाल अतिरिक्त कार्य को छोड़ते हुए ।(मवाना)
मवाना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव परमार के आह्वान पर मंगलवार को तहसील मवाना में लेखपालों ने आंदोलन के प्रथम चरण का आगाज करते हुए अपनी एकजुटता दिखाई। लेखपालों ने 45 अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्रों का कार्यभार छोड़ते हुए आरके कार्यालय में जमा करा दिया। साथ ही आय, जाति, निवास, ईडब्ल्यूएस आदि प्रमाण पत्रों से जुड़े ऑनलाइन पोर्टल का काम भी पूरी तरह से बंद कर दिया है। तहसील अध्यक्ष अजय कुमार, जिलाध्यक्ष नीरज कुमार व तहसील सचिव हितेश कुमार ने बताया कि यह कदम प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर उठाया गया है। संगठन अपनी मांगों को लेकर पूरी तरह एकजुट है। इस दौरान विकास कुमार, प्रिंस पोसवाल और रूपाली वर्मा सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।