फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लेजेंड्स क्रिकेट क्लब ने 14 रन से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को लेजेंड्स क्रिकेट क्लब और ब्लड लाइन वॉरियर की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें लेजेंड्स क्रिकेट क्लब ने 14 रन से जीत प्राप्त की। लेजेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। इसमें पंकज ने 45, सानू ने 38 और नितिन ने 25 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में दीपांशु ने चार विकेट और अभि ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लडलाइन वॉरियर की टीम 26.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 188 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अभिष्ठ दीक्षित ने 50, आदि सिंह ने 34 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सुमित शर्मा ने तीन, रविंद्र ने दो, गौरव, अजय और सुजीत ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच सुमित शर्मा को चुना गया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें