फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीखना एक जीवन पर्यंत चलने वाली प्रक्रिया : प्राचार्य

विज्ञापन
डायट में राजकीय एवं अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के क्षमता संवर्द्धन हेतु आयोज
विज्ञापन
मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मवाना खुर्द में राजकीय एवं अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के क्षमता संवर्द्धन के लिए आयोजित तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम दक्ष का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आरंभ डायट के प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने किया। मुख्य अतिथि एवं डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने कहा कि सीखना एक जीवन पर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है और व्यक्ति को सदैव सीखने की प्रवृत्ति, जिज्ञासा तथा सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने कार्यक्षेत्र में सब कुछ जान लेने का भ्रम ही सबसे बड़ी भूल साबित होता है। समारोह के दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता लता राठौड़ ने विद्यालयी प्रशासन में इस प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। प्रथम दिवस के तकनीकी सत्रों में प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने ब्रिटिश काल से लेकर वर्तमान तक माध्यमिक शिक्षा के विकास और अधिनियम 1921 के संशोधनों की जानकारी दी। डॉ. मंजीत कौर खनूजा ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली में विद्यालयों की भूमिका व चुनौतियों पर चर्चा की। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ की प्रधानाचार्य पूनम चौधरी ने प्रभावी नेतृत्व, सुगमकर्ता के रूप में प्रशासनिक दायित्वों तथा शासकीय योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें