फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टेबल पेंटिंग, मुखौटे और मूर्तियां बनाकर सीखे कला के गुर

विज्ञापन
सरधना। सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में कला कार्यशाला में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा क
विज्ञापन
सरधना। सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 15 दिवसीय कला कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग ने इस कार्यशाला का आयोजन किया था। छात्राओं ने टेबल पेंटिंग, आकर्षक मुखौटे और मूर्तियों का निर्माण किया। उन्हें कला की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला। प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना लुईस और सहायक प्रोफेसर शबाहत ने मार्गदर्शन दिया। छात्राओं ने साधारण टेबल को रंगों, पारंपरिक लोककला और ज्यामितीय डिजाइनों से सजाया। उन्होंने प्लास्टर ऑफ पेरिस और गत्ता से मुखौटे व मूर्तियां भी बनाईं। इनमें आकर्षक रंगों और सांस्कृतिक डिजाइनों का प्रयोग हुआ। छात्राओं ने त्रिआयामी कला, आकृति निर्माण और मूर्तिकला की तकनीकों को समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें