सरूरपुर। गांव गोटका निवासी पीड़ित सेना के जवान से मिलने पहुंचे सिवासखास पूर्व विधायक जितेन्द्र
- फोटो : फाइल फोटो
माछरा। भूनी टोल प्लाजा के कर्मचारियों की पिटाई से घायल फौजी कपिल का हाल जानने के लिए किसान मजदूर संगठन के युवा विंग के जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर पचगांव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस प्रकरण में 20 लाख रुपया का जुर्माना टोल कंपनी पर लगाया गया है यह धनराशि फौजी कपिल को मिलना चाहिए। इस दौरान अन्य क्षेत्र के गणमान्य लोग भी साथ रहें। संवाद