मेरठ। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में मेरठ बार एसोसिएशन एवं जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में गाजियाबाद के प्रकरण में विरोध स्वरूप बृहस्पतिवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। बैठक में मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, महामंत्री अमित कुमार दीक्षित, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, चौ. नरेन्द्रपाल सिंह, महेन्द्रपाल शर्मा, अजय त्यागी, अनिल कुमार बक्शी, ब्रहमपाल, गजेन्द्र सिंह धामा, सतीश चंद गुप्ता, उदयवीर सिंह राणा, धीरेन्द्र दत्त शर्मा, मांगेराम आदि मौजूद रहे।