मेरठ। क्लब 60 से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों ने शास्त्रीनगर स्थित टैगोर पार्क में रोज दिन में तीन बार हंसी के ठहाके लगाना शुरू किया हैं। क्लब के संयोजक हरि विश्नोई ने बताया कि हैल्थ और हैप्पीनेस के लिए रोज खुल कर हंसना और हंसाना बहुत जरूरी है। हंसने से हमारे चेहरे और दिमाग की नस-नाड़ियां खुलती हैं। इस कारण रोज सुबह योग में आसन प्राणायाम के साथ टैगोर पार्क में हास्य योग भी होता है। इससे उदासी, अवसाद, तनाव, बेचैनी और घबराहट दूर होकर दिल दिमाग तरो ताजा और मन खुश रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि हास्य सामग्री, कॉमेडी फिल्में व खुशदिल मित्रों के साथ रहें जिससे हर दिन हास्य दिवस हो जाए। संवाद