फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लास्ट माइल टू क्लेट से भरा छात्रों में जोश

Sat, 29 Nov 2025 08:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सात दिसंबर को होने वाली क्लैट परीक्षा से ठीक पहले करियर लॉन्चर ने शनिवार को लास्ट माइल टू क्लैट कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि प्रो. शगुन भार्गव रहीं। वह कॅरिअर लॉन्चर की पूर्व छात्रा हैं और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी हैदराबाद के बाद कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ले चुकी हैं। उन्होंने छात्रों को बताया कि सात दिन कैसे हर मिनट का सदुपयोग करें, मॉक टेस्ट का विश्लेषण कैसे करें और परीक्षा हॉल में दिमाग शांत कैसे रखें। उन्होंने कहा सही दिशा में मेहनत करें तो ग्लोबल अवसर भी आपके इंतजार में हैं। छात्रों ने उनसे ढेरों सवाल किए, जिनका शगुन ने सरल और प्रेरक जवाब दिया। कार्यक्रम में कॅरिअर लांचर के स्टाफ रिया जावला, जितेंद्र गौतम, गोविंद मान और अरुण विघमल ने महत्वपूर्ण टिप्स दिए। डायरेक्टर डॉ. विक्रांत जावला ने सभी को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें