फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 के बाद नहीं होगा बीएस-4 वाहनों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
31 मार्च के बाद नहीं होगा बीएस-4 वाहनों का पंजीकरण
विज्ञापन

मेरठ। आगामी 1 अप्रैल से देश में भारत स्टेज-4 श्रेणी के वाहनों की बिक्री और उनका पंजीकरण नहीं किया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश के परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने सभी संभागीय परिवहन कार्यालयों को पत्र जारी करते हुए कहा कि 31 मार्च तक ही भारत स्टेज-4 (बीएस-4) श्रेणी के वाहनों का पंजीकरण किया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन श्वेता वर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के परिप्रेक्ष्य में माह मार्च में बिक्री सभी वाहनों का स्थायी पंजीयन माह मार्च में किया जाना है। इसके लिए जरुरी है कि जो भी आवेदन पत्र डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन से कार्यालय में प्राप्त होंगे उनकी पत्रावली अगले कार्यदिवस पर प्राप्त कर एवं उसी दिन पत्रावली का परीक्षण कर अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिस डीलर द्वारा अगले कार्य दिवस पर पत्रावली प्रस्तुत नहीं की जाती तो उसके ट्रेड सर्टिफिकेट के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पत्रावली प्रस्तुत न होने की स्थिति में डीलर के विरुद्ध कार्यवाही न करने पर संबधित एआरटीओ को इसके लिए उत्तरदायी माना जाएगा। श्वेता वर्मा ने बताया कि इस संबंध में सभी डीलरों को पत्र भेजकर अवगत करा दिया है। विभाग द्वारा प्रतिदिन पंजीयन के समस्त प्रकरणों की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें