दौराला। सकौती स्थित एक गोदाम में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए है। दौराला थाना क्षेत्र के गांव सकौती में एक गोदाम में बिना अनुमति के पटाखों का भंडारण किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गोदाम पर छापा मारा। जांच के दौरान गोदाम में अवैध रूप से रखे गए लाखों रुपये कीमत के पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने मौके से खतौली निवासी आजाद और नफीस को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल बरामद पटाखों की मात्रा और वैध दस्तावेजों की जांच की जा रही है। संवाद