मवाना। हस्तिनापुर निवासी ताराचंद ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि उसका मोहल्ला मु्न्नालाल में मकान है। मकान में महिला किराएदार है। जिससे न्यायालय में वाद लंबित है। न्यायालय ने मकान को यथा स्थिति रखने के आदेश कर रखे हैं। उसको सूचना मिली थी कि महिला किराएदार उसके मकान को गिरा रही है, जैसे ही वह मौके पर पहुंचे तो वहां पर दोनों पक्षों के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों को पुलिस चौकी पर बुलाया। मकान मालिक तो पुलिस चौकी पर पहुंच गया, लेकिन किराएदार मौके पर नहीं पहुंची। सीओ संजय जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों को दस्तावेज के साथ बुलाया है फिलहाल जो निर्माण चल रहा था, उसे रुकवा दिया गया है।