बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ने पर होता कटान।
- फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। क्षेत्र के चेतावाला भीकुंड पुल के समीप गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण कटान हो रहा है। जिसके चलते किसान चिंतित है। किसानों के मुताबिक बेमौसम बरसात से जलस्तर बढ़ गया और इसी से मिट्टी कटान हो रहा है। पुल के समीप कृषि योग्य भूमि गंगा में गिर रही है। क्षेत्रीय किसान अशोक, बलवीर, जितेंद्र, सुंदर, प्रवीण, विपिन आदि ने बताया कि बरसात के कारण गंगा में बढ़े जलस्तर से दूर-दूर तक गंगा के किनारे भरभरा कर पानी में गिर रहे हैं।
गंगा का जल स्तर बढ़ने पर हुआ कटान। - फोटो : MAWANA