माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पशुओं में लम्पी वायरस का वार तेज हो गया है। गांव-देहात में लगातार पशुओं के ग्रस्त होने से पशुपालक परेशान हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पवित्रजीत सिंह ने बताया कि जून के अंतिम सप्ताह में सहारनपुर में एक मामला सामने आया था। इसकी सूचना के बाद ही लखनऊ से 24 हजार वैक्सीन मंगाकर वैक्सीनेशन शुरू करा दिया गया था। उन्होंने बताया कि अब यह बीमारी अपने उतराव की तरफ है। पिछले महीने तक जहां रोजाना दस-बारह मामले सामने आ रहे थे वहीं अब चार-पांच केस ही मिल रहे हैं। डॉ. पवित्रजीत सिंह ने बताया कि एक लाख बीस हजार के करीब वैक्सीन जिले को मिली हैं, जिनमें से 72 हजार का टीकाकरण कराया जा चुका है। टीम लगातार गांव-देहात में भेजी जा रही है। विभाग के मुताबिक जिले में अभी 30 पशु बीमारी से ग्रसित हैं, जबकि 100 पशु पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।