डीएम पब्लिक स्कूल अटौला पर दीपावली के अवसर पर दीप प्रतियोगिता मे अपने दीपो की सजावट के साथ छात
मुंडाली। डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में दीपावली के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने दीप सजावट व क्ले से दीप बनाने की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें कक्षा एक के बच्चों ने मिट्टी के दीयों को बहुत अच्छे से सजाया, जिसमें अनाया व मयंक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 2 के बच्चों ने क्ले का इस्तेमाल कर अनेक डिजाइनों में बहुत ही मनमोहक दीपक बनाए। इसमें तीनों वर्ग से अवनी शर्मा, लव्या व प्रीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा सातवीं के छात्र-छात्राओं की झालर मेकिंग, कंडील मेकिंग व दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें एंजल तथा आकिब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौवीं और कक्षा 11वीं की छात्राओं की थाल सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सभी छात्राओं ने आकर्षक थाल सजाकर सभी का मन मोह लिया। कक्षा नौवीं से अंशिका व कक्षा 11वीं से सृष्टि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी।