फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ललियाना के युवक की सऊदी में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। क्षेत्र के गांव ललियाना निवासी 45 वर्षीय अफजाल पुत्र औसाफ की सऊदी अरब में सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने बताया कि अफजाल सऊदी अरब के अलखराज नामक कंपनी में नौकरी करता था। बुधवार को अफजाल की मौत की खबर फोन पर मिली। बताया गया कि गाड़ी का टायर फटने से सड़क हादसे में अफजाल समेत कई लोगों की मौत हो गई। भाई जाहिद ने बताया कि अफजाल दूसरे नंबर का था। उसने बताया कि उसका छोटा भाई अफसार, शावेज भी सऊदी अरब में नौकरी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अफजाल की आठ बेटियां हैं। जिनमें सात अविवाहित हैं, जबकि एक बेटी एक परिचित को गोद दे रखी है। अफसार करीब एक सप्ताह पूर्व घर आया गया था। पत्नी साजमा का रोकर बुरा हाल है। भाई जाहिद ने बताया कि अफजाल का शव लाने के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें