फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नववर्ष पर शराब पार्टी में दोस्तों ने मारा था लक्ष्य को चाकू, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष पर शराब पार्टी में दोस्तों ने मारा था लक्ष्य को चाकू, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ/मवाना। हरदोई चीनी मिल गन्ना शिफ्टिंग इंचार्ज इंद्रवीर सिंह के इकलौते बेटे लक्ष्य की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने लक्ष्य के चार दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोस्तों ने लक्ष्य को भैसा गांव स्थित हरवीर की ट्यूबवेल पर बुलाया था। यहां नववर्ष पर शराब पार्टी की थी। इसी दौरान उसके साथ किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद ही गौरव ने लक्ष्य के सीने में चाकू घोंप दिया। बाद में लक्ष्य को घर के बाहर फेंक दिया गया था।
मूलरूप से मुबारिकपुर निवासी इंद्रवीर सिंह अपनी पत्नी ममता और इकलौते बेटे लक्ष्य के साथ मवाना स्थित प्रेमनगर कॉलोनी में पांच साल से रहते हैं। वह चीनी मिल हरदोई में सेवारत हैं। इंद्रवीर ने बताया कि बेटा लक्ष्य घर से सामान लेने बाजार गया था। शाम छह बजे बेटे लक्ष्य के फोन पर गौरव दत्त शर्मा निवासी भैसा का फोन आया। लक्ष्य का फोन स्पीकर पर था। इसलिए पिता ने लक्ष्य और गौरव दत्त की बात सुनी थी। गौरव ने बेटे को गांव भैसा गांव में हरबीर की ट्यूबवेल पर बुलाया था। इसके बाद लक्ष्य चला गया। शाम को उनकी मां ममता ने लक्ष्य को फोन करके पूछा तो बताया कि वह दोस्तों के साथ है। कुछ समय बाद ममता ने फिर फोन किया तो लक्ष्य ने कुछ देर बाद ही घर आने की बात कही। बाद में गौरव के मोबाइल पर फोन किया तो लक्ष्य के उसके साथ होने की बात कही। रात 10:30 बजे के बाद लक्ष्य को घर के बाहर बेसुध हालत में छोड़ दिया। ममता ने बाहर जाकर देखा तो लक्ष्य जमीन पर पड़ा था। उसकी सांसे नहीं चल रही थीं। उसे सीएचसी ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने आशंका जताई थी कि लक्ष्य की हत्या करने के बाद घर के बाहर फेंका गया। पुलिस ने जांच के बाद चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए। वहीं, मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव प्रेम नगर पहुंचा। परिजनों ने मवाना कस्बा में शव का अंतिम संस्कार किया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्होंने हत्या करना कुबूल कर लिया है। पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

---
खून नहीं निकला, मजाक मानते रहे दोस्त
लक्ष्य के सीने में चाकू मारा गया, लेकिन खून बाहर नहीं निकला। खून शरीर में अंदर ही बहता रहा। नशे की हालत में लक्ष्य भी दोस्तों से बातचीत करता रहा और दोस्त मजाक मानते रहे। इसी दौरान दोस्त राजा ने उसे बाइक पर घर के बाहर छोड़ दिया। आरोपी राजा का कहना है कि रास्ते में भी लक्ष्य उसके साथ बात कर रहा था। उसे भी एहसास नहीं था कि मौत हो जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लीवर फटने व अधिक खून बहने से मौत होना बताया जा रहा है।
---
इन दोस्तों पर हुआ हत्या का मुकदमा
- लक्ष्य की हत्या में गोरव दत्त शर्मा उर्फ राजा पुत्र सुशील शर्मा, हरदीप शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा, शेखर पुत्र राजू जाटव, विकास पुत्र सुभाष, गौरव पुत्र कैलाश निवासी गांव भैसा तथा सोनू पुत्र अनिल निवासी मोहल्ला मुन्नालाल मवाना के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

-
फैंटम पुलिस रहती है, फिर भी हुई घटना
मवाना। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि फैंटम पुलिस गांव में रुकती है। यहां अक्सर पुलिसकर्मी बैठे रहते हैं। इसके बावजूद यह वारदात हो गई।
---
-- वर्जन --
कि लक्ष्य का दोस्त राजा शव को घर के सामने रखकर चला गया था। एसपी देहात ने बताया कि राजा छह दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे। दोस्तों के बीच में कहासुनी हुई और फिर यह घटना हो गई। - केशव कुमार, एसपी देहात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें